ताण्डव के तांडव में सैफ को फंसते देख माँ शर्मीला की तबियत हुई ख़राब

बॉलीवुडताण्डव के तांडव में सैफ को फंसते देख माँ शर्मीला की तबियत...

Date:


ताण्डव के तांडव में सैफ को फंसते देख माँ शर्मीला की तबियत हुई ख़राब

नई दिल्ली: वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और इसकी रचनात्मक प्रमुख अपर्णा पुरोहित समेत वेब सीरीज के लेखक गौरव सोलंकी, निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु मेहरा और कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब समेत कई लोग दिक्कत में हैं।

इस विवाद में सैफ अली खान को फंसते देख उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की तबीयत खराब हो गई है। सैफ इसमें लीड रोल में हैं। जब से इस सीरीज पर मुकदमा शुरू हुआ है, तब से उनकी तबीयत खराब बिगड़ने लगी है। सैफ ने अब किसी भी प्रोजेक्ट में काम करने से पहले मां से सलाह लेने की ठानी है।

शर्मिला अक्सर सैफ को ऐसा काम और बयानबाजी न करने की सलाह देती हैं, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी मां की हालत को देखते हुए अब सैफ अली खान ने फैसला कर लिया है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले अपनी मां की सलाह जरूर लेंगे।

हाल ही में वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘आदिपुरुष’ में अपने किरदार लंकेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विरोधाभास झेल चुके हैं। फिल्म के लेखकों की टीम ने सैफ के बयान पर बाद सफाई देने की कोशिश की, लेकिन लोगों में गुस्सा यह है कि फिल्म की टीम सीता का हरण करने वाले रावण की छवि सुधारने की कोशिश करती दिख रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...