जम्मू-कश्मीर: त्राल में तीन आतंकवादी ढेर

फीचर्डजम्मू-कश्मीर: त्राल में तीन आतंकवादी ढेर

Date:


जम्मू-कश्मीर: त्राल में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने त्राल इलाके के मंडूरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान चलाया था।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा मारे गए आतंकवादियों की पहचान वारिस हसन, आरिफ बशीर और एहतेशाम-उल-हक के रूप में हुई है। तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।

कई आतंकवादी अपराधों में थे शामिल
पुलिस ने कहा कि तीनों कथित रूप से कई आतंकवादी अपराधों में शामिल थे, जिनमें इस साल दो जनवरी को त्राल बस स्टैंड के पास हुआ ग्रेनेड हमला शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलवामा जिले के लेलहार इलाके में आंतकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने वहां भी घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related