BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड भारत में लॉन्च, जाने कीमत

टेक्नोलॉजीBX90 Pro वायरलेस नेकबैंड भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Date:


BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड भारत में लॉन्च, जाने कीमत

टेक कंपनी Arrow ने अपना नया BX90 Pro वायरलेस नेकबैंड इयरफोन भारत में किया है। इस नेकबैंड का डिजाइन स्लीक है और इसमें लचीला नेकबैंड दिया गया है, जो गर्दन पर दबाव नहीं डालता है। 

BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में शानदार साउंड के लिए पावरफुल बास दिया है। साथ ही इसमें 90mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैकअप देती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, यूजर्स को इयरफोन में सॉफ्ट इयरबड्स मिलेंगे। 

BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इयरफोन में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ मल्टी-फंक्शन बटन दिए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स वॉल्यूम को कंट्रोल करने से लेकर कॉल को पिक और कट तक कर सकते हैं। 

BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की कीमत 

BX90 Pro वायरलेस इयरफोन की कीमत 1,299 रुपये है। यह इयरफोन ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस नेकबैंड इयरफोन को रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related