प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन

उत्तराखंडप्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन

Date:


प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन

नई दिल्ली: मशहूर पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा (sunder lal bahuguna) का आज कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया. उनका इलाज ऋषिकेश एम्स में किया जा रहा था.

8 मई को एम्स हुए थे भर्ती
मशहूर चिपको आंदोलन (chipko andolan) के प्रणेता रहे सुंदरलाल बहुगुणा को 8 मई को ही कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आज (21 मई) को उन्होंने अंतिम सांस ली. सुंदरलाल बहुगुणा की उम्र 94 साल थी.

चिपको आंदोलन के प्रेरणा स्रोत
महात्मा गांधी (mahatma gandhi) के सिद्धांतों पर चलने वाले सुंदरलाल बहुगुणा ने 70 के दशक में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया, जिसने पूरे देश में अपना एक व्यापक असर छोड़ा. इसी दौरान शुरू हुआ चिपको आंदोलन भी इसी प्रेरणा से शुरू किया गया अभियान था. तब गढ़वाल हिमालय में पेड़ों की कटाई के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चलाया गया. मार्च 1974 को कटाई के विरोध में स्थानीय महिलाएं पेड़ों से चिपक कर खड़ी हो गईं, दुनिया ने इसे चिपको आंदोलन के नाम से जाना.

टिहरी में हुआ था जन्म
सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड के टिहरी के पास एक गांव में 9 जनवरी 1927 को हुआ था. अपने जीवन काल में उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की, फिर चाहे वो शुरुआत में छुआछूत का मुद्दा हो या फिर बाद में महिलाओं के हक में आवाज़ उठाना हो.

Read also: ‘टूलकिट मामला’: संबित पात्रा के ट्वीट पर लगा manipulated media का ठप्पा

हिमालय रक्षक
महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर सुंदरलाल बहुगुणा ने हिमालय के बचाव का काम शुरू किया और उसके लिए ही जिंदगीभर आवाज़ उठाई, यही कारण है कि उन्हें हिमालय का रक्षक भी कहा गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...