‘टूलकिट मामला’: संबित पात्रा के ट्वीट पर लगा manipulated media का ठप्पा

फीचर्ड‘टूलकिट मामला’: संबित पात्रा के ट्वीट पर लगा manipulated media का ठप्पा

Date:


‘टूलकिट मामला’: संबित पात्रा के ट्वीट पर लगा manipulated media का ठप्पा

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में जिस कथित टूलकिट को लेकर घमासान मचा हुआ है, अब उसपर ट्विटर ने बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (sambit patra) के ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ (manupulated media) क़रार दिया है

पात्रा ने लगाया था आरोप
दरअसल, संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट (tool kit) के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है. संबित पात्रा का दावा था कि कांग्रेस एक PR एक्सरसाइज़ कर रही है, जिसके जरिए कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से सरकार के खिलाफ माहौल बनवाया जा रहा है. इस ट्वीट में एक कागज़ साझा किया गया, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था और सोशल मीडिया पर किस तरह ट्वीट और जानकारी साझा करनी है, उसके बारे में बताया गया था.

ट्विटर का एक्शन
अब ट्विटर (twitter) ने पात्रा के उस ट्वीट पर एक्शन लिया है और इस ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया में मार्क किया है. ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी जो आपने ट्वीट की है, उसका सोर्स सटीक नहीं है और उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है.

Read also: प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना से निधन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...