पुलिसकर्मी की पत्नी को कंपनी का निदेशक बनाने के नाम पर 7 लाख ठगे

उत्तर प्रदेशपुलिसकर्मी की पत्नी को कंपनी का निदेशक बनाने के नाम पर 7...

Date:


पुलिसकर्मी की पत्नी को कंपनी का निदेशक बनाने के नाम पर 7 लाख ठगे

गाजियाबाद । थाना कवि नगर (Police station Kavi Nagar) इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है।जहां पर एक पुलिसकर्मी की पत्नी को कंपनी का निदेशक बनाने का झांसा देते हुए ₹7 लाख की ठगी कर ली गई।इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने गाजियाबाद के एसएसपी (Ghaziabad SSP) को दी। एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर इस पूरे मामले में लिप्त पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read also- मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई ने यूपी के 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के पुलिस (Ghaziabad police) लाइन में तैनात सिपाही रामेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ थाना कवि नगर क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके में रहते हैं। उनकी पत्नी श्वेता चौहान ने बताया कि नवंबर 2020 में उनके पति का एक्सीडेंट हो गया था।इस दौरान उनसे घर पर मिलने के लिए उनके सहकर्मी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार अक्सर मिलने आते थे। उनके साथ ही गांव ढिंडार का रहने वाला अजय नाम का एक शख्स भी आता था। धीरे-धीरे वह उनके परिवार के संपर्क में आ गया और अपने आप को पारिवारिक सदस्य बताने लगा।इसी दौरान अजय की पत्नी आंचल भी इस परिवार के संपर्क में आई।उसके बाद अजय और उसकी पत्नी आंचल भी आने लगी कहा वह पेंट की एक फैक्ट्री खोल रहा है।जिसमें यदि वह ₹7 लाख निवेश कर दें, तो उन्हें पाटनर बनाते हुए कंपनी का डायरेक्टर (Company director) बना दिया जाएगा।उसके बाद आमदनी शुरू हो जाएगी।बहराल श्वेता चौहान और उनके पति इस बात पर सहमत हो गए और कई तरह के कागजात देखते हुए उन्होंने कंपनी में पार्टनर बनने के नाम पर ₹7 लाख अजय को दे दिए।लेकिन बाद में जब उन्होंने गहनता से जांच की तो पता चला कि अजय ने किसी तरह की कोई कंपनी नहीं खोली है।उसके बाद श्वेता चौहान उनके घर पर पहुंची और इन सब बातों का जिक्र किया तो इसी दौरान वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए और उनके साथ गाली गलौज भी की गई।उसके बाद उन्होंने ₹4,54,000 का एक चेक उन्हें थमा दिया लेकिन वह बाउंस हो गया और अब वह उनका फोन भी पिक नहीं कर रहे हैं।जिससे साफ तौर पर यह जाहिर होता है कि कंपनी खोलने के नाम पर अजय उसकी पत्नी ने पुलिस कर्मी के परिवार को ही ठगी का निशाना बनाया है।

Read also- यूपी के वकील का एक्सीडेंट बना मर्डर केस

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी निर्गुण अग्रवाल ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़िता के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आरोपी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...