Ukraine-Russia War: यूक्रेन से लौटी विश्वा ने बया किया यूक्रेन के खौफनाक मंजर, देखे वीडियो

उत्तर प्रदेशUkraine-Russia War: यूक्रेन से लौटी विश्वा ने बया किया यूक्रेन के खौफनाक...

Date:


Ukraine-Russia War: यूक्रेन से लौटी विश्वा ने बया किया यूक्रेन के खौफनाक मंजर, देखे वीडियो

नोएडा। दहशत और खौफ के मंजर को बयां किया यूक्रेन से लौटी विश्वा भारती ने जैसे-जैसे रूस, यूक्रेन पर अपना शिकंजा (Russia invasion on Ukraine) कसता जा रहा है, वैसे-वैसे वहां फंसे हज़ारों भारतीय नागरिकों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। रविवार को रूस की सैन्य कार्रवाई के चौथे दिन यूक्रेन (Fourth day of war) के कई शहरों पर लगातार रूसी विमान बमबारी कर रहे हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों (Indian students) का कहना है कि शहर में ख़ौफ़ और अफ़रा-तफ़री का माहौल है। भगवान का लाख लाख शुक्र है कि हम अपने वतन पहुच गए हैं लेकिन जो लोग वहां भी फंसे हुए हैं उनको भी सरकार जल्द भारत लाया जाए।

Read also- यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के परिजन भगवान से कर रहे सलामती की दुआ, सरकार से मदद की गुहार

रूस के अटेक के बीच भारत अपने नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने की एक योजना पर अमल कर रहा है, जिसके तहत शुक्रवार को 470 भारतीय छात्रों का पहला जत्था यूक्रेन से बाहर निकलकर रोमानिया की सीमा (Romania border) पर पहुंच गया। जो लोग रोमानिया पहुंच गए थे उनमें से 470 लोगों को भारत में लाया गया है लेकिन अभी बहुत सारे लोगों को भारत नहीं लाया जा सका है। वतन वापस लौटी विश्वाभारती ग्रेटर नोएडा में रहती हैं वहां के गुजरे हालात का वाकिया सुना रही हैं।

विदेश मंत्रालय की माने तो, उन छात्रों के रहने और खाने का इंतज़ाम सरकार ने किया है। कीएव में भारत के दूतावास की तरफ़ से बताया गया है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने की यह प्रक्रिया रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के भारतीय दूतावासों के संयुक्त प्रयासों से पूरी की जा रही है।

Read also- तेलंगाना ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सरकारी खर्च पर निकालने की पेशकश की

यूक्रेन में अभी 20,000 से अधिक नागरिक रहते हैं, जिनमें से अधिकतर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related