Liquor Smuggling: शराब की भट्टियों की तलाश के लिए ली जा रही ड्रोन की मदद,कच्ची शराब बनाने वालों खलबली

उत्तराखंडLiquor Smuggling: शराब की भट्टियों की तलाश के लिए ली जा रही...

Date:

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से मौत के बाद अब पुलिस जंगल में ड्रोन से शराब की भट्ठियां तलाश रही है। पुलिस ने अभियान चलाकर घंटों शराब की भट्ठियों की तलाश की। पुलिस की इस कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वालों में खलबली मची है।
खानपुर थाना क्षेत्र की बिजनौर जनपद का मंडावर थाना क्षेत्र लगता है। गंगा नदी पूर्व दिशा से बहती है। पश्चिम दिशा में मुजफ्फरनगर जिले का पुरकाजी थाना क्षेत्र है। यहां पर सोलानी नदी यूपी से अलग करती है। इन्हीं क्षेत्रों में शराब माफिया कच्ची शराब बनाते हैं। पुलिस या आबकारी विभाग टीम जंगल में छापा मारने जाती है तो शराब बनाने वालों को पहले जानकारी मिल जाती है और वह गंगा और सोलानी नदी पार कर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में चले जाते थे।

पथरी थाना क्षेत्र के गांव में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है तो पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अब सोलानी और गंगा नदी क्षेत्रों में ड्रोन की सहायत से शराब की भट्ठियों को तलाश जुटी है। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने टीम के साथ हस्तमौली, आलमपुरा गांव के पास जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कच्ची शराब बनाने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इस दौरान गोवर्धनपुर पुलिस चैकी प्रभारी नवीन चैहान, सुधीर चैधरी आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related