मौलाना साद भड़काऊ वीडियो चलाता था

न्यूज़मौलाना साद भड़काऊ वीडियो चलाता था

Date:


मौलाना साद भड़काऊ वीडियो चलाता था

  • दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को भेजे चौथे नोटिस में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देने के अलावा वेबसाइट के बारे में भी जानकारी मांगी है
  • जवाब न देने पर उसके खिलाफ बीमारी फैलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया जा सकता है

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का शिकंजा मौलाना साद पर कस रहा है. अब एक बड़ी जानकारी मिली है. सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच को इनवेस्टीगेशन में पता चला कि वेबसाइट www.delhimarkaz.com पर मौलाना साद भड़काऊ ऑडियो डालता था. दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को चौथा नाेटिस भेजा है. इसमें कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट देने के अलावा वेबसाइट के बारे में भी जानकारी मांगी गई है.

वेबसाइट को कौन संभालता था?
क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद से पूछा है कि मरकज की वेबसाइट को कौन संभालता था? कौन इस पर वीडियो और भाषण अपलोड करता था? किस कंपनी के इंटरनेट का इस्‍तेमाल किया जाता था और इसका पासवर्ड किसके पास है. अहम बात यह है कि अगर मोलाना साद ने तय समय में जवाब नहीं दिया और सरकारी लैब में करवाई गई अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नहीं सौंपी तो उसके खिलाफ बीमारी फैलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

90 लाख रुपए विदेश भेजे
तब्लीगी जमात के कथित ट्रस्ट को ईडी ने खोज निकाला था. इस ट्रस्ट का नाम काशिफ उल उलूम बताया गया है. ईडी ने उस शख्स को खोज निकाला है जो विदेशों में पैसा भेजता था. अब तक लगभग 90 लाख रुपए विदेश भेजे बताए गए हैं.ईडी तब्लीगी जमात के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही थी. ईडी ने जमात से जुड़े ट्रस्ट के बारे में आयकर विभाग और अन्य सरकारी संस्थाओं से जानकारी मांगी थी. लेकिन कोई ट्रस्ट सामने नहीं आया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related