Crime News: प्रेमिका ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर क्रिकेटर प्रेमी की हत्या, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेशCrime News: प्रेमिका ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर क्रिकेटर प्रेमी...

Date:


Crime News: प्रेमिका ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर क्रिकेटर प्रेमी की हत्या, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम को मिली बड़ी कामयाबी मिली जब उसने जिले के एक क्रिकेटर की हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका समेत पांच हत्यारोपी गिरफ्तार किये। प्रेमिका ने बेल्ट से गला घोटकर क्रिकेटर प्रेमी की हत्या की थी और शव को नाले में ठिकाने लगा दिया था।

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच (Ghaziabad crime branch) व स्वाट टीम ने 17 दिसंबर 2021 से लापता क्रिकेट प्लेयर की हत्या के आरोप में प्रेमिका समेत पांच हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तभी से प्रिंस लापता चल रहा था। लेकिन अवैध संबंधों के चलते प्रिंस की बेल्ट से गला घोट कर हत्या कर उसके शव को नाले में ठिकाने लगा दिया था। जिसका अंतिम संस्कार भी लावारिस नहीं कर दिया गया था।उधर पुलिस तभी से प्रिंस की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन अब काफी समय बाद पुलिस ने इस केस के जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला निकला। क्योंकि प्रिंस की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई थी पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News: प्रेमिका ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर क्रिकेटर प्रेमी की हत्या, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

Read also: बेंगलुरु में दलित प्रेमिका को जिंदा जलाकर प्रेमी फरार

Crime News: प्रेमिका ने की थी बेल्ट से गला घोंटकर क्रिकेटर प्रेमी की हत्या, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिला बागपत के गांव सरूरपुर में रहने वाला 23 वर्षीय थाना टीला मोड़ इलाके की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहता था। जिसकी गुमशुदगी 17 दिसंबर 2021 को प्रिंस की मां राज  राजरानी ने थाना टीला मोड़ पर दर्ज कराई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इस घटना के सफल राम अनावरण के लिए थाना टीला मोड़ सर्विलांस स्वाट टीम को लगाया गया था। सफल अनावरण करने वाली टीम ने सुरेंद्र पुत्र कुबेर सिंह, सुमन पत्नी सुरेंद्र सिंह, नीरज पुत्र अर्जुन सिंह, राहुल शर्मा पुत्र शिव नरेश और विकास पुत्र राकेश समेत कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


Read also: बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया, फिर कर दी हत्या

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने बताया कि प्रिंस पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह थाना टीला मोड़ क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए के मकान पर रहकर गांव जावली में क्रिकेट अकैडमी में कोचिंग ले रहा था। जिसके अवैध संबंध सुरेंद्र की पत्नी सुमन से हो गए थे। सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होती देख योजनाबद्ध तरीके से सुमन ने प्रिंस को घर बुलाया।सुरेंद्र ने सुमन ,नीरज, राहुल विकास के साथ मिलकर प्रिंस की बेल्ट से ही गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को सुरेंद्र व नीरज ने प्रिंस की मोटरसाइकिल से ही ले जाकर थाना साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया जेपी हॉस्पिटल के पास नाले में फेंक दिया। मृतक प्रिंस की बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक प्रिंस का शव 31 दिसंबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र में सड़ी गली हालत में पुलिस को बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त ना होने के कारण लिंक रोड पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम कराते हुए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान सुरेंद्र और उनके सभी साथियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...