यूपी चुनावी दंगल 2022: नवाब खानदान के नवाबजादे आजम पुत्र को दे रहे सीधी चुनौती,स्वार टॉडा पर सीधा मुकाबला

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: नवाब खानदान के नवाबजादे आजम पुत्र को दे...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: नवाब खानदान के नवाबजादे आजम पुत्र को दे रहे सीधी चुनौती,स्वार टॉडा पर सीधा मुकाबला

रामपुर। यूपी चुनावी दंगल 2022 – रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा सीट इस बार 2022 के चुनाव में काफी हाट सीट हो गई है। आजारी के बाद से जो भी चुनाव हुए इस सीट पर नबाब परिवार का ही कब्जा रहा। ये सीट काजिम अली खान के कब्जे में रही। हालांकि काजिम ने इस दौरान कई दल बदले लेकिन यहां की जनता ने फिर भी काजिम पर भरोसा किया। लेकिन बस बार यहां पर सीधा मुकाबला नवाबजादे हमजा मिया और आजम खा के पुत्र अब्दुल्ला आजम के बीच है। बता दे कि यहां पर 14 फरवरी को मतदान होना है। 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान है। इसलिए स्वार टांडा सीट मुकाबला काफी रोचक हो चला है। गठबंधन से सपा के हिस्से में आई ये सीट पर सपा की ओर से अब्दुल्ला आजम मैदान में हैं। इस बार भी वो अपनी दो जन्मतिथियों के चलते सुर्खियों में हैं। लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनके नामांकन पर सहमति जता दी है।

Read also: मिजोरम तुइरियाल विधानसभा सीट पर एमएनएफ उम्मीदवार आगे

जिसके बाद इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। नवाब खानदान के हैदर अली उर्फ हमजा मियां भाजपा समर्थित अपना दल एस से प्रत्याशी हैं। हैदर, आजम के पुत्र उमर आजम को सीधे चुनौती दे रहे हैं। स्वार की सीट 2017 के पहले तक नवाब परिवार के पास ही रही। लेकिन 2017 में इस सीट से अब्दुल्ला आजम जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन उनकी जन्मतिथि के मामले में कम उम्र को लेकर विधायकी रदद कर दी गई थी। बता दे कि इस स्वार सीट पर एक बार कमल भी खिल चुका है। जब पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना स्वार सीट से जीते थे। स्वार में इस समय अब्दुल्ला आजम के लिए चारों ओर से मोर्चा खोला जा चुका है। उनके राजनीतिक दुश्मन हरी आकाश और नावेद मिया ने चारों ओर से घेर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...