दुकान पर प्रसाद फूल लेने आने वालों से योगी की बहन पूछती हैं यूपी के चुनाव का हाल

विधानसभा चुनावदुकान पर प्रसाद फूल लेने आने वालों से योगी की बहन पूछती...

Date:


दुकान पर प्रसाद फूल लेने आने वालों से योगी की बहन पूछती हैं यूपी के चुनाव का हाल

ऋषिकेश। कोरोना संक्रमण (corona infection) की रफ्तार थमी तो दूसरे प्रदेशों से लोगों का तीर्थ स्थानों पर आना शुरू हो गया है। इस समय महाशिवरात्रि के मौके पर उप्र के लोग नीलकंठ में शिव के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर से करीब एक किमी की दूरी पर भुवनेश्वरी माता का मंदिर है। जहां पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल की अपनी दुकान है। इस दुकान में शशि फूल माला के अलावा प्रसााद भी बेचतीं हैं। उप्र से आने वाले श्रद्धालुगण जब भी उनकी दुकान से फूल माला प्रसाद खरीदते हैं तो वे पहले यह पूछती हैं कि वो आए कहां से हैं। श्रद्धालु जैसे ही यूपी का नाम लेती है। शशि के चेहरे पर चमक आ जाती है। वो यूपी के चुनाव और अपने भाई योगी आदित्यनाथ के बारे में भी पूछती हैं। भुवनेश्वरी मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु से शशि का यहीं सवाल होता है कि वे कहां से आए हैं। अगर यूपी से तो वे बहुत खुश होती हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बहन फूल माला और प्रसाद बेचने के साथ ही यूपी चुनाव को लेकर भी काफी चिंतित हैं। वे हर श्रद्धालुगण से यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के बारे में पूछती हैं। वहीं भाजपा की स्थिति के बारे में भी जानकारी करती है। शशि ने बताया कि वो अपने भाई योगी आदित्यनाथ के लिए और भाजपा के लिए प्रतिदिन मां भुवनेश्वरी देवी से प्रार्थना करती हैं और विशेष पूजा करती हैं।

Read also: उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में 12 प्रतिशत की वृद्ध, धार्मिक पर्यटन में निवेश की अपार संभावनाएं

ऋषिकेश से करीब 28 किमी दूर पर्वतीय श्रृखलाओं के बीच एक गांव बसा है जिसका नाम कोठार है। इस गांव में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल रहती हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बहन और उनके जीजा की मां भुवनेश्वरी मंदिर में फूल माला और प्रसाद की दुकान हें। शशि का कहना है कि मां भुवनेश्वरी उनके खानदान की ईष्ट देवी हैं। वह भुवनेश्वरी मंदिर में आने उप्र के श्रद्धालुओं से वहां के विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी करती हैं। वह चाहती हैं कि एक बार फिर से भाजपा की सरकार बने तो उनका भाई योगी मुख्यमंत्री बनें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related