छठें चरण में चुनाव लड़ रहे सपा के 48 में से 45 प्रत्याशी करोड़पति,भाजपा के 52 में 42

विधानसभा चुनावछठें चरण में चुनाव लड़ रहे सपा के 48 में से 45...

Date:


छठें चरण में चुनाव लड़ रहे सपा के 48 में से 45 प्रत्याशी करोड़पति,भाजपा के 52 में 42

मेरठ। चुनाव लड़ना किसी मामूली व्यक्ति के बस की बात नहीं है। शायद इ​सलिए ही राजनैतिक पार्टिंयां भी बहुत तोल भाव कर प्रत्याशी का चयन करती हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) का पांचवां चरण आने वाले रविवार को मतदान पड़ने के साथ ही समाप्त हो जाएगा। उसके बाद तैयारी छठें चरण की होगी। इस छठें चरण के लिए आगामी 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस छठें चरण में भी हर पार्टी में करोडपति उम्मीदवारों की भरमार है। छठें चरण में 676 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए एफिडेविड के अनुसार अधिकांश करोडपति हैं सबसे अधिक करोडपति प्रत्याशी भाजपा और सपा के हैं। ये सर्वें एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म ने संपत्ति का विश्वेषण करके किया है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा: आवारा जानवरों से परेशान किसान और आम आदमी

सर्वें के अनुसार विस चुनाव लड़ रहे 676 प्रत्याशियों में से 253 करोड़पति हैं। इनमें सपा के 48 प्रत्याशियों में से 45 करोड़पति हैं। भाजपा के 52 प्रत्याशियों में 42 करोड़पति हैं। कांग्रेस के 56 प्रत्याशियों में 26 करोडपति हैंं और बसपा के 57 प्रत्याशियों में 44 करोडपति हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी इस बार चरण में अपने 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। जिनमें से 14 करोड़पति हैं। इस चरण में सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी चिल्लूपार विधानसभा से चुनाव लड रहे विनय संकर तिवारी हैं। विनय शंकर तिवारी सपा से चुनाव लड़ रहे हैं और पूर्वाचल के दिग्गज नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं।

Read also: यूपी चुनाव: संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी की वजह से विकास के मुद्दे पर फोकस

इन्होंने अपनी संपत्ति 67 करोड़ रुपये दिखाई है। दूसरे नंबर पर भी सपा के प्रत्याशी ही अमीर हैं। बलिया की रसड़ा विधानसभा से सपा प्रत्याशी राकेश पांडेय 63 करोड़ से अधिक की संपत्ति के दूसरे सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी हैं। अगर कम संपत्ति वाले उम्मीदवार बात करें तेा आप के प्रत्याशी दीपक श्रीवास्तक की कुल संपत्ति 500 रुपये है। दीपक महाराजगंज की सिसवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related