लखनऊ। प्रदेश में आज सोमवार को विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान की शुरूआत हालांकि सुबह के समय कुछ धीमी गति से हुई लेकिन बाद में मतदान ने सभी 9 जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में रफ्तार पकड़ ली। वहीं चंदौली में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम के भीतर फेवीक्विक डालने की शिकायत सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस यहां पर सपा के चुनाव चिंह के सामने वाले बटन में किसी असामाजिक तत्व ने फेवीक्विक डाल दी। जिसके बाद ईवीएम का बटन खराब (EVM button damaged) हो गया और वह काम नहीं कर रहा था। इसको लेकर काफी देर तक मतदान बाधित रहा। चुनाव के शुरूआती चरणों के मतदान में भी इसी तरह की हरकतें की गई थी।
Read also: UP Chunav 2022: वाराणसी में 1248 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग,सातवें चरण में भी ईवीएम देती धोखा
जिसकी शिकायत समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) ने चुनाव आयोग से की है। आरोप है कि चंदौली में एक बूथ पर साइकिल निशान वाले बटन पर किसी असमाजिक तत्व ने फेवीक्विक डाल दिया। इस कारण मतदान बाधित हुआ। हालांकि, बाद में चंदौली पुलिस ने बताया कि मतदान फिर से शुरू हो गया है। खराब ईवीएम के स्थान पर दूसरी ईवीएम लगाई गई।
Read also: समाजवादी पार्टी के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान – मुख्यमंत्री
चंदौली के मुगलसराय विधानसभा बूथ नंबर 137 प्राथमिक विद्यालय करवत में साइकिल के निशान वाले बटन पर फेवीक्विक डाल दिया। जिससे बटन पूरी तरह से जाम हो गया। इससे मतदान केंद्र पर मतदान कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया। निर्वाचन आयोग(Election Commission) इसको तत्काल संज्ञान में लिया। वहां पर तुरंत मशीन को बदलवाकर फिर से मतदान शुरू कराया गया।

