उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष को याद किया गया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भारत रत्न डॉ0 अम्बेडकर की 131वीं जयंती मनायी गयी।
डॉ0 अम्बेडकर जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और संचालन बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने किया। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जय शंकर पाण्डेय, पूर्व मंत्री के.के. गौतम एवं आर.के. चौधरी, एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।
Also Read : UP News : 30.5 करोड़ कोरोना के टीके की डोज लगाई जा चुकी है, जो देश में सर्वाधिक- स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक
नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि आरएसएस गैर-बराबरी का समाज बनाती है। भाजपा उसी एजेण्डा को लेकर चलती है। वह उन्मादी समाज का निर्माण कर रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी संघर्ष जारी रखेंगे। वर्तमान सरकार ने संविधान की मूलभूत संरचना के साथ अपने हर फैसले में खिलवाड़ किया है। बाबा साहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है।
आज के हालातों से डरने वालों को बाबा साहेब का संघर्ष याद करना चाहिए, इससे जरूर रास्ता मिलेगा और परिवर्तन होगा। बाबा साहेब का संविधान न होता तो गरीब का बेटा कभी बड़े पदों तक नहीं पहुंच पाता।
Also Read : Gujarat Election 2022: Hardik Patel ने दिखाए तेवर, नेतृत्व पर लगाया बड़ा आरोप
इस अवसर पर सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, उदयवीर सिंह, रामवृक्ष यादव, बासुदेव यादव, जगजीवन प्रसाद, शरद शरन, डॉ0 राम करन निर्मल, प्रदीप यादव, चन्द्रशेखर चौधरी, जगपाल दास गुर्जर, डॉ0 राजवर्धन जाटव पासी जयवीर सिंह, सर्वेश अम्बेडकर, व्यासजी गौड, श्रीराम जायसवाल, सिद्धार्थ सिंह, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

