भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी : Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेशभाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी...

Date:

मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संविधान बचाने के लिए जो भी रास्ता अपनाना पड़ेगा समाजवादी पार्टी वह रास्ता अपनाएगी।  समाजवादी पार्टी अपना संगठन मजबूत कर जल्दी ही जनता के बीच जाएगी और जन-जागरण अभियान चलाएगी। संविधान बचाने के लिए हम लोग सब कुछ करेंगे।

 भारतरत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकरकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि आज महंगाई से जनता परेशान है। मैंने चुनाव के समय कहा था कि चुनाव बाद भाजपा महंगाई बढ़ाएगी। आज हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने से लेकर घर बनाने तक सब महंगा हो गया हैं। भाजपा सरकार महंगाई से जनता को लूट रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है।

 AlsoRead : Lucknow : समाजवादी पार्टी मुख्यालय में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार की नौकरी केवल विज्ञापन में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। अयोध्या में बेटी के साथ हुई घटना में परिवार को न्याय नहीं मिला। कानपुर में बैंकों की तिजोरी में लूट हो रही हैं। भाजपा सरकार में ही गाजियाबाद के बैंक के लॉकर से लूट हो गयी। भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी। 

 अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं। हम सभी लोग संविधान बचाने के लिए आगे आएं। एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं।

AlsoRead : UP News : 30.5 करोड़ कोरोना के टीके की डोज लगाई जा चुकी है, जो देश में सर्वाधिक- स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक

 अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट हो रही है। नींबू की चोरी हो रही है, आईपीएस अभी भी फरार है। पेपर लीक को उजागर करने वाले बलिया के पत्रकार जेल में है। जनता ने समाजवादियों को संघर्ष का जनादेश दिया है। समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर मुकाबला और संघर्ष करेगी। वह जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related