Meerut Murder Case Update: सरेराह भतीजे की हत्या करने वाले इनामी चाचा पुलिस की गोली का शिकार,दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशMeerut Murder Case Update: सरेराह भतीजे की हत्या करने वाले इनामी चाचा...

Date:

मेरठ। सरेराह दिनदहाड़े चाकू से गोदकर भतीजे की हत्या करने वाले हत्यारोपी चाचाओं को आज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में हत्या के आरोप में फरार 25 हजारी शहजाद के पैर में पुलिस की गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने शहजाद और उसके एक और भाई नौशाद को गिरफ्तार कर ​लिया।

बता दें कि तीन सगे भाइयों ने मिलकर अपने सगे भतीजे की दिनदहाड़े चलती सड़क पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भतीजे की हत्या के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। आज मेरठ एसओजी और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी इनामी चाचा अपने भाई के साथ थाना फलावदा क्षेत्र के नंगला हरेरू के पास छिपे हुए हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी तो आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरू कर दी।

Also Read : Haryana Congress के नए अध्यक्ष बनें हुडडा समर्थक उदयभान

जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई । जिसमें एक गोली 25 हजारी के इनामी शहजाद को लगी। दूसरे हत्यारोपी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बता दें कि इनामी शहजाद ने अपने दो भाईयों नौशाद और जावेद के साथ मिलकर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी रोड पर अंजुम पैलेस के पास सरेबाजार अपने भतीजे साजिद की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे।

हत्याकांड का सनसनीखेज वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजारी शहजाद गोली लगने से घायल हुआ। हत्याकांड में शामिल दूसरा साथी नौशाद भी गिरफ्तार हो गया।जबकि तीसरा आरोपी जावेद अभी फरार चल रहा है। तीनों आरोपी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के झंडे वाली गली के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से अवैध असलाह, बाइक पर कारतूस बरामद हुए हैं।

Also Read : Meerut Fire News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग हुई बेकाबू, कम पड़ी दमकल गाड़ियां

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...