अब राज्यो को करना चाहिए तेल पर लगे टैक्स को कम करने का प्रयास:- PM

बिज़नेसअब राज्यो को करना चाहिए तेल पर लगे टैक्स को कम करने...

Date:

Business news: राज्यों में हुई समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से तेल की कीमत में वैट कम करने की बात की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार को जनहित के विषय मे सोचना चाहिए और तेल की कीमत में आए उछाल पर लगाम कसने हेतु तेल पर वैट कम करके जनता को तेल की बढ़ती कीमतों से राहत देनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जनता को राहत देने के लिए अब राज्य सरकार को आगे आना चाहिए और तेल पर लगे टैक्स को कम करने का प्रयास करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा की राज्य सरकार और केंद्र के मध्य आपसी समन्वय स्थापित होना अतिआवश्यक है। इस समन्वय से हम जनता के हित के लिए कार्य कर सकते हैं और जनता को महंगाई से राहत दे सकते हैं। 

जाने क्या है वैट:- 

VAT को हिंदी में परिचय-मूल्य वर्धित कहते हैं। इसे विक्रय कर के विकल्प के रूप में सबसे पहले 1954 में फ्रांस में लागू किया गया था। जहाँ निर्यात वस्तुओं को छोड़कर विभिन्न वस्तुओं पर अलग अलग दर से मूल्य वर्धित कर लगाया गया था। मूल्य वर्धित (VAT), सामान्य रूप से एक ऐसी कर प्रणाली है जिसके अनुसार कर (Tax ) केवल उत्पादन प्रक्रिया में की गई मूल्य वृद्धि पर ही लगया जाता है। यह मूल्य वृद्धि उत्पादक व विक्रेता द्वारा की जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...