Meerut News : मेरठ में पासपोर्ट ऑफिस से चोरी गए डीएसएलआर कैमरे का नहीं लगा पता, पुलिस ने गठित की टीम

उत्तर प्रदेशMeerut News : मेरठ में पासपोर्ट ऑफिस से चोरी गए डीएसएलआर कैमरे...

Date:

मेरठ।  कैंट डाकघर स्थित पासपोर्ट कार्यालय से चोरी हुए लाखों की कीमत के डीएसएलआर कैमरे का अभी तक भी पता नहीं चल सका है।  बदमाशों ने चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया सभी हैरान हैं। पासपोर्ट ऑफिस से बदमाशों ने लाखों रुपए की कीमत के दो डीएसएलआर कैमरे चोरी कर लिए। चोरी गए इन कैमरों से पासपोर्ट बनवाने के लिए आने वालों का फोटो लिया जाता था।

Also Read : UP News: मुख्य अतिथि बुलाने को लेकर Yogi सरकार का नया फरमान, इनको नहीं बनाया जाएगा मुख्यअतिथि

सुबह जब पासपोर्ट ऑफिस में कर्मचारी पहुंचे तो दोनों कैमरे गायब पाए गए। पासपोर्ट ऑफिस में चोरी की सूचना पर सदर थाना  पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी गयी है। डीएसएलआर कैमरे चोरी होने से अग्रिम आदेशों तक पासपोर्ट बनाने बंद हो गए हैं।  पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी प्रशांत चौधरी गत मंगलवार शाम को ऑफिस बंद करके गए थे। बुधवार को सुबह जब वो पहुंचे तो उन्होंने ऑफिस में लोगों को बुलाया। वह अपने कंप्यूटर पर बैठे तो कैमरे गायब थे। प्रशांत ने जानकारी थाना सदर पुलिस को देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि आखिर चोरी कैसे हुई। पासपोर्ट ऑफिस में  न दीवारों में कुंबल लगा और न ऑफिस के ताले टूटे  तो चोरी आखिर कैसे हुई। एएसपी कैंट ने गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस के शक की सुई सफाई कर्मचारी और स्टाफ पर घूम रही है।  चोरी हुए कैमरों की कीमत  डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरी के 48 घंटे बाद भी न कैमरे का पता चल सका और न चोरों का।

Also Read : Meerut News: तमंचा Factory चलाने वाले दो भाइयों को कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा, पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related