Up news: RTO की ऑनलाइन व्यवस्था आम लोगों के लिए बन रही है परेशानी का कारण

न्यूज़Up news: RTO की ऑनलाइन व्यवस्था आम लोगों के लिए बन रही...

Date:

मेरठ। आरटीओ विभाग में भीड़ कम करने और दलालों से मुक्ति के लिए ऑनलाइन काम की व्यवस्थाएं की गईं। लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन करने वालों के अधिकांश आवेदन निरस्त हो रहे हैं। कुछ आवेदकों के फोटो का मिलान सही तरीकें से नहीं हो रही है तो किसी के कुछ प्रमाणित आवेदन दस्तावेज अपलोड नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही परमानेंट लाइसेंस के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Also read: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब- एनडीए में 400 में से महज 19 महिला उम्मीदवार ही क्यों?

इसके स्लाट संख्या कोविड काल में 300 से घटाकर 200 कर दिए थे। लेकिन अब हर दिन स्लाट दिया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि पूरे तीस दिन के स्लाट अब बुक हो चुके हैं। यानी आगामी 30 दिन के सभी स्लाट बुक हो चुके हैं। इससे परमानेंट लाइसेंस बनवाने वालों को परेशानी हो रही हैं। वहीं नवीनीकरण में तो और भी ज्यादा परेशानी का सामना लोगो को करना पड़ रहा है।

कोरोना काल में 200 स्लाट की संख्या को घटाकर 99 कर दिया था। अब इतने स्लाट ही बुक हो रहे हैं। आगामी 30 मई तक के पूरे स्लाट बुक हो चुके हैं। ऐसे में नवीनीकरण के लिए आवेदकों को परेशानी हो रही है। आनलाइन स्लाट नहीं मिलने से आवेदक आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related