Sunny Kaushal के साथ लखनऊ के कलाकारों ने मचाया ‘Hurdang’

एंटरटेनमेंटSunny Kaushal के साथ लखनऊ के कलाकारों ने मचाया ‘Hurdang’

Date:

सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई फिल्म हुड़दंग (Hurdang) में आरक्षण का मुद्दे को उठाया गया है। यह फिल्म इलाहाबाद में 1990 के छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। एक ऐसा छात्र आंदोलन,जो आगे चल कर एक बड़ा विरोध बन जाता है। फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है। फिल्म में दद्दू ठाकुर के अभिनय में अभिनेता सनी कौशल और अभिनेत्री नुसरत भरूचा ‘झूलन के किरदार में हैं। मुम्बई के कलाकारों के अलावा फिल्म में लखनऊ के कई कलाकारों ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फिल्म रिलीज के मौके पर लखनऊ के कलाकारों से हुई यह खास बातचीत।

मेरे लिए बड़ा दिन है आज

Hurdang

फिल्म हुड़दंग ( Film Hurdang) की झूलन यानी नुसरत भरूचा की मां का किरदार प्ले किया है लखनऊ शहर की जानी मानी ऐक्ट्रस राखाी किशोर (Rakhi Kishore) ने। राखी के लिए यह शुक्रवार काफी लकी है क्योंकि राखी की दो फिल्में आज ही रिलील हुई हैं। एक तरफ जहां हुड़दंग है तो दूसरी तरफ जी5 पर उनकी वेब सीरीज अभय सीजन 3 रिलीज हुई है। राखी कहती हैं कि मेरे लिए तो बड़ा दिन है आज दो प्रोजेक्ट एक ही दिन रिलीज हुए हैं और दोनों में ही मेरा अच्छा रोल है। हुड़दंग के लिए हमने करीब 13 दिन प्रयागराज और आगरा में शूटिंग की थी।

Read also: 12 अगस्त को रिलीज होगी समांथा-स्टारर यशोदा

अच्छी स्पेस मिली है मेरे रोल को थिएटर से  

हरा तालुक रखने वाले ऐक्टर महेश चंद्र देवा (Mahesh Chandra Deva)  कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। आर्टीकल फि15, भोकाल 2, कागज, बब्लू बैचलर जैसी फिल्मों में काम कर चुके महेश हुड़दंग में इंसपेक्टर टोनी सिंह मेहतो के किरदार में हैं। महेश कहते हैं कि अब तक जो भी फिल्में की हैं उनमें सबसे बड़ा रोल मेरा इस फिल्म में है। मंडल आयोग जैसे गम्भीर विषय को लेकर बनाई गई इस फिल्म के लिए मैंने करीब 25 दिन प्रयागराज में शूटिंग की थी। विजय वर्मा इस फिल्म में लोहा सिंह के रोल में हैं जो छात्र राजनीति का बड़ा चेहरा है। मैं लोहा सिंह के साथ ही काम करता हूं। इलाहबाद की ऐग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में ही फिल्म की अधिकतर शूटिंग हुई है।

पिता का रोल किया है

Rakesh Pandey

टीवी शो भारत एक खोज जैसे शो के अलावा सूरज का सातवां घोड़ा जैसी कई फिल्में कर चुके राकेश पांडे (Rakesh Pandey) ने भाततेंदु नाट्य अकादमी से ऐक्टिंग की बारीकियां सीखी हैं। भारत एक खोज जैसे हिस्टॉरिकल शो में अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके राकेश पांडे फिल्म हुड़दंग में काम करके खुश हैं। वह कहते हैं एक बहुत ही छोटा सा रोल है। लड़की की शादी के लिए मैं लड़का देखने के लिए जाता हूं। मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मेरे पास फोन आया था कि मेरा रोल दिख रहा है। राकेश कहते हैं की इस फिल्म के बाद मेरी एक और फिल्म आने वाली है कुतुब मिनार। इसमें मेरे साथ संजय मिश्रा भी हैं। इसके अलावा संजय मिश्रा के साथ ही मैंने एक और ट्रैवल फिल्म भी की है। इसकी शूटिंग हम अक्टूबर में लद्दाक में कर के आए हैं। यह कहानी मेरी और संजय की दोस्ती पर होगी। फिल्म का टाइटिल अभी नहीं तय किया गया है।

Read also: सनी हिंदुजा ने मॉरीशस में शुरू की शहजादा की शूटिंग

अभी रोजे चल रहे हैं

आर्टिकल 15, सुपर 30, सत्यमेव जयते 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके लखनऊ के ऐक्टर जिया अहमद (Zia Ahmed) भी हुड़दंग फिल्म का हिस्सा बने हैं। जिया कहते हैं कि बहुत ही छोटा सा रोल है फिल्म में मेरा। फिल्म आज रिलीज हुई है लेकिन अभी रोजे चल रहे हैं। तो रोल कितना है यह फिल्म देखकर ही पता लगेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related