नई दिल्ली। लोगों को जल्द ही एटीएम कार्ड रखने के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। अब सभी बैंकों के एटीएम में बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। यानी बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से रुपया निकाला जा सकेगा। इसके लिए आरबीआई ने पहल की है।
आरबीआई ने सभी बैंकों के एटीएम को कार्डलेस करने का प्रस्ताव दिया है। इससे जहां एटीएम में होने वाले साइबर अपराध रूक सकेंगे। वहीं दूसरी ओर एटीएम खोने या फिर उने एक्सपायर होने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।
Read also: किताबी Passport से मिलेगा छुटकारा, Mobile और जेब में होगा e-passport
हालांकि इस समय कुछ बैंक ही एटीएम के माध्यम से कार्डलेस नकदी निकासी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन अब यूपीआई के माध्यम से सुविधा सभी बैंक उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं। इस सुविधा से जहां रुपये निकालने में आसानी होती है। वहीं कार्ड क्लोनिंग, कार्ड स्किमिंग जैसी धोखाधड़ी पर भी रोक लगेगी।
जानिए क्या है बिना कार्ड एटीएम से धन निकाली की सुविधा :
एटीएम से बिना कार्ड के रुपये निकालने की बात से ही लोग हैरान हो जाते हैं कि आखिर ये है क्या। लेकिन बता दें कि कार्डलेस रुपये निकासी सुविधा के लिए ग्राहक को बैंक एटीएम या अपना डेबिट,क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं नहीं करना पड़ेगा। अभी तक आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया है। इस सुविधा के तहत बैंकों के कार्डधारक मोबाइल के जरिए एटीएम से नकद रुपया निकाल सकेंगे। इसके लिए बस मोबाइल से एक क्यूआर कोड या फिर अपना अंगूठा लगाना होगा। बस इतना करते ही एटीएम मशीन रूपया देना शुरू कर देंगी।

