Corona: राज्यों में बढ़े Corona के मामले तो केंद्र ने किया आगाह, पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर दिया जोर

न्यूज़Corona: राज्यों में बढ़े Corona के मामले तो केंद्र ने किया आगाह,...

Date:

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में दो दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढे हैं। उनमें हरियाण, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और मिजोरम शामिल है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़ने शुरू हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने इन राज्यों को सलाह दी है कि वे इस क्षेत्र में जरूरी कार्रवाई करें। केंद्र ने राज्यों को कहा है कि वे इसको लापरवाही में ना लेंं।

इन राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि संभावित संक्रमण के फैलाव वाले इलाकों में नियमित रूप से निगरानी की जाए। इसके अलावा वहां पर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी कार्रवाई भी करें। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही कोरोना के खिलाफ अब तक मिली सफलता को बेकार साबित कर सकती है। 

Also read: मौसम विज्ञान विभाग जून तक आने वाले चक्रवात को लेकर हो रहा तैयार

केंद्र ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर काम करने को कहा है। जिसमें मरीजों की जांच,संपर्क में आए लोगों की पहचान, संक्रमितों का उपचार, टीकाकरण और कोरोना प्रोटोकाल का पालन मुख्य है। राज्यों से उन इलाकों में नजर रखने को कहा है जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related