नई दिल्ली। किताबी पासपोर्ट से अब देश की जनता को जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। अब मोबाइल और जेब में ई—पासपोर्ट होगा। जिसके न तो खोने का झंझट होगा और न किसी के दुरूपयोग की संभावना होगी। सरकार ने वर्ष 2022-23 में देश के नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी करने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष वर्ष 2022—23 में ई-पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार तेजी से काम रही है।
ये ई-पासपोर्ट एक संयुक्त कागज और ई पासपोर्ट होगा। इसमें नई तकनीक का प्रयोग किया जाएग। जिसमें एम्बेडेड रेडियो फ्रीक्वेंसी के साथ ही आइडेंटिफिकेशन चिप होगी और एंटीना बैक कवर में एम्बेडेड होगा। इस ई पासपोर्ट को अपने मोबाइल में भी सेव कर सकेंगे।
Read also: कई वैश्विक कंपनियों को निशाना बनाने वाला चीनी हैकर समूह दीप पांडा दोबारा सक्रिय हुआ
पासपोर्ट की जरूरी जानकारी उसके डेटा पेज पर प्रिंट होने के साथ-साथ चिप में रहेगी। विदेश मंत्रालय ने ई पासपोर्ट के लिए एनआईसी को तकनीकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस समय सरकार की ओर से एनआईसी इस ई पासपोर्ट का परीक्षण कर रही है।

