Demand to seal Mathura Idgah complex: अब मथुरा ईदगाह को सील करने की मांग

उत्तर प्रदेशDemand to seal Mathura Idgah complex: अब मथुरा ईदगाह को सील करने...

Date:

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे और मिलने वाले स्थान को सील करने के आदेश के बाद अब मथुरा ईदगाह परिसर को भी सील करने की मांग उठी है और मथुरा की सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में इसके लिए याचिका भी दायर कर दी है। अभी कोर्ट को इसपर सुनवाई करने न करने का निर्णय करना है। यह विवाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा हुआ है, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी हुई ईदगाह है और हिन्दू संगठन बरसों से इसपर अपना दावा कर रहे हैं। याचिकाकर्ता को संदेह है कि ईदगाह परिसर को सील नहीं किया गया तो वहां से पुरातात्विक अवशेषों से छेड़छाड़ की जा सकती है। 

Also read: ज्ञानवापी मामले को धार देने के लिए विहिप हरिद्वार में बनाएगा रणनीति

दरअसल ज्ञानव्यापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे से हिन्दू संगठन काफी उत्साहित हैं। इसलिए अब मथुरा में ईदगाह परिसर को सील करने की मांग की जा रही है। इस मामले में हिन्दू याचिकाकर्ता दलील दे रहे हैं कि मथुरा ईदगाह का मामला भी ज्ञानव्यापी मस्जिद के जैसा ही है। इसलिए यहाँ भी परिसर को सील किया जाय ताकि ताकि हिन्दू अवशेषों के साथ छेड़छाड़ न की जा सके।

इससे पहले भी ईदगाह परिसर के सर्वे और वीडियोग्राफी कराने के लिए कोर्ट कमीशन नियुक्त करने की मांग की गयी थी, मथुरा की अदालत ने याचिका स्वीकार भी कर ली है, मामले की सुनवाई 1 जुलाई को होनी है लेकिन ज्ञानव्यापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के फलस्वरूप बानी नयी परिस्थितियों को देखते हुए अब मामले की जल्द सुनवाई की मांग की जा रही है। बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कल समाप्त हुई सर्वे और वीडियोग्राफी के दौरान हिन्दू पक्ष ने दावा किया है कि वुजूख़ाने के तालाब से शिवलिंग मिला है जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा है जो कई वर्षों से खराब पड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...