पंजाब में कोरोना लगातार बढ़ रहा है, जहाँ बीते दिनों में 18 नये सक्रिय मामले सामने आये हैं। दूसरी तरफ अब अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे बड़े शहरों में भी मरीज मिलने लगे हैं, जिसके बाद चिंता की लकीरें आना जायज हो गयी है। वहीं पिछले 46 दिनों में वहाँ सक्रिय मामलों की संख्या 1014 पर पहुँच चुकी है, इसके साथ ही इनमें से 937 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
वहीं अगर पंजाब में कोविड से मृत्यु की बात करें तो यह आकंड़ा अब 4 पर जा पहुँचा है, इसके साथ ही एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। दूसरी तरफ बात करें अगर सबसे ज्यादा मामले सामने की तो यहाँ अमृतसर से सबसे अधिक मामले सामने आये हैं, जहाँ बीते दिनों 7 नये सक्रिय मामले आये हैं। इसके साथ ही यहाँ पोजीविटी रेट 1.01 फीसद है, जोकि चिंताजनक है।
इसके साथ ही जालंधर, लुधियाना और रोपड़ में 2 नये मरीज पाये गये, साथ ही फिरोजपुर और गुरदासपुर में एक एक मरीज पाया गया है। दूसरी तरफ अभी तक सरकार यहाँ 10 हजार से ज्यादा सैम्पलों की जाँच कर रही थी, जिसे अब घटा दिया गया है। वहीं सरकार अब 5 हजार सैम्पलों की जाँच कर रही है, जहाँ सोमवार के दिन 4508 सैम्पलों की जाँच की गई है।

