जहांगीरपुरी हिंसा मामले में हुई सियासत ,कांग्रेस और TMC का सरकार पर हमला

न्यूज़जहांगीरपुरी हिंसा मामले में हुई सियासत ,कांग्रेस और TMC का सरकार पर...

Date:

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा के बाद अतिक्रमण हटाने के मामले पर अब सियासत शुरू हो चुकी है। एमसीडी की कार्रवाई पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश शुरू कर दी है। सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को गलत ठहराया है। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में अब केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है। इससे पूरी तरह साफ हो गया कि अब जहांगीरपुरी राजनीतिक मैदान बन गया। बीती शाम जहां एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे और उन्होंने केंद्र और दिल्‍ली सरकार पर निशाना साधा। 

Read also: पुलिस जांच में खुलासा: ड्रग्स सप्लाई करता था जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी अंसार

इसके बाद आज गुरुवार को 15 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भी जहांगीरपुरी पहुंच गया। कांग्रेस नेता अजय माकन के नेतृत्व में ये प्रतिनिधिमंडल लोगों से मुलाकात कर उनकी बात सुनेगा। कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी भी साथ रहेंगे। कांग्रेस के बाद ही तृणमूल कांग्रेस ने भी सियासत तेज कर दी है। इस मामले में टीएमसी 22 अप्रैल को फाइंडिंग टीम जहांगीपुरी भेजने की तैयारी कर रही है। टीम में सांसद काकोली घोष दस्तीदार के अलावा अन्य टीएमसी नेता रहेंगे। ​​​​​​

जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। हिंसा में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुगण और दिल्ली पुलिस के जवान घायल हुए थे। जहांगीरपुरी हिंसा के बाद दिल्ली निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। जिसको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दो सप्ताह के लिए रोक दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...