Ghaziabad News: गजब! सब्जी मंडी से चोरों ने उड़ा दिए 12 बोरे नींबू, आढ़ती पहुंचा थाने

न्यूज़Ghaziabad News: गजब! सब्जी मंडी से चोरों ने उड़ा दिए 12 बोरे...

Date:

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर इलाके में अजीब चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घरों या दुकानों में नहीं बल्कि सब्जी मंडी में आढ़ती की दुकान में सेंध लगाई है। सब्जी मंडी से चोरों ने नींबू के एक आढ़ती के यहां से 12 बोरे नींबू चोरी कर लिए। इसकी जानकारी आढ़ती को उस वक्त लगी। जब वह सुबह के वक्त आने पर पहुंचे । जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार फरीदनगर के रहने वाले राशिद हापुड़ रोड स्थित फल व सब्जी मंडी में आढ़त का कार्य करते हैं। राशिद के मुताबिक उन्होंने मंगलवार रात को 12 बोरे नींबू के उतरवाए थे। जिनकी सुबह बोली लगनी थी। लेकिन जब वह  बुधवार की सुबह आढ़त पर पहुंचे तो वहां से सभी नींबू के दौरे गायब मिले। जिसके बाद राशिद ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें चोर छोटे हाथी (टेम्पो) से आते हुए दिखाई दिए और बाकायदा करीब ₹70000 की कीमत के 12 बोरे नींबू के टेंपो में लदान कर फरार हो गए। राशिद का आरोप है कि इस पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की गई है।

Also read: अब चोरी के रूप में रिपोर्ट किए गए आईफोन्स की मरम्मत नहीं करेगा एप्पल

आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिये गए हैं। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। इसलिए  कहीं ना कहीं उस इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों की मिलीभगत भी शक है। राशिद का कहना है कि एकाएक गर्मी बढ़ने के कारण नींबू की मांग बड़ी है और मंडी में इन दिनों नींबू कम मात्रा में पहुंच रहा है। कुछ ही आढ़तियों के पास नींबू पहुंचा है। उनके यहां भी नींबू के बारे बोरे उतरे थे जिन्हें चोर लेकर फरार हो गए।

हालांकि इस पूरे मामले में एसपी देहात ओ डॉक्टर इलाज राजा का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है।फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस कई पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...