China: विमान में लगी आग, बड़ा हादसा होते होते बचा

इंटरनेशनलChina: विमान में लगी आग, बड़ा हादसा होते होते बचा

Date:

चीन से सुबह सुबह एक बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है, जहाँ चॉन्गकिंग प्रांत में एक बड़ा विमान हादसा होते होते बचा है। जानकारी के अनुसार तिब्बत एयरलाइंस का एक विमान टेकऑफ करने के दौरान रनवे को पार कर गया, वहीं यह विमान चॉन्गकिंग प्रांत से तिब्बत के ल्हासा जा रहा था। वहीं विमान जब तक रनवे से उतरा तब तक उसमें हादसे के कारण आग लग चुकी थी।

 

दूसरी ओर इस हादसे में कुछ यात्री घायल हो गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आगे निकलकर आयी जानकारी के अनुसार इस विमान में 113 यात्री और क्रू के 9 सदस्य सवार थे, जिनको राहत कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। इसके साथ ही जिन यात्रियों जो चोंटे आयी हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराके उनका इलाज करवाया जा रहा है।

वहीं इस हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है, जहाँ विमान के क्रू मेम्बर को इसमें गड़बड़ी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने आनन फानन में टेकऑफ को रोका। इसी दौरान विमान उड़ान न भर पाने के कारण विमान रनवे को पार कर गया और उसमें आग लग गयी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related