मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सर्किट हाऊस में आयुक्त सुरेन्द्र सिंह व जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं अन्य संबंधित विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्रामीण अभियंत्रण खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग सहित मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 अमृत सरोवर बनाये जाने के संबंध में समस्त कार्यवाही समय रहते हुये सुनिश्चित कर ली जाये।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ चूकिं क्रांितकारियों की धरा भी है इसलिए अमृत सरोवर का शुभारंभ किये जाने के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में क्रांतिकारी एवं शहीदो के परिजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को आमंत्रित कर इसका शुभारंभ किया जाये। उन्होने कहा ग्रामीण क्षेत्र में भी अमृत सरोवर ऐसे स्थल होंगे जो ग्रामीण पर्यटन स्थल की दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे।
Also Read : uttar pradesh news today : यूपी के मदरसों में शुरू हुआ राष्ट्रगान
आयुक्त द्वारा मंडल के अलग-अलग जिलो में किये गये नवाचार के संबंध में अवगत कराया। जनपद बुलंदशहर में अंतरिक्ष नक्षत्रशाला, जनपद मेरठ में पंचायत स्तर पर लाईबे्ररियों का निर्माण सहित मंडल के कई ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर महत्वपूर्ण नवाचारो को नये आयाम दिये है। जिसके दृष्टिगत उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ जनपद एवं मंडल के अंतर्गत विभिन्न विभाग एवं पंचायत के स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कराये गये उल्लेखनीय कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाये जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो सके तथा ऐसे ग्राम पंचायत जहां नये विकासात्मक उल्लेखनीय कार्य हुये है जनपद के अन्य पंचायत प्रतिनिधियो को ऐसे पंचायतो के लिए विजिट कराया जाये तथा समारोह आयोजित करते हुये प्रतिभावान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाये। उन्होने कहा कि इससे प्रेरित होकर नवाचार को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहो को सरकार द्वारा दिये गये प्रोत्साहन के कारण उल्लेखनीय कार्य किये है। एक तरफ समूहो की आय में वृद्धि हुयी है तो दूसरी तरफ समूहो द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय स्तर पर उत्पाद एवं बाजार को बढावा मिला है। उन्होने कहा कि ऐसे अन्य क्षेत्रोे की पहचान कर जहां स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर सकते है अवसर प्रदान किया जाये।
प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मिशन शक्ति आदि योजनाओ की समीक्षा करते हुये मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थी को मिले इसके लिए जनपद के स्तर पर समय-समय पर समीक्षा करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाये।

