Gold Silver Prize Today : दस दिन में 62 से 63 हजारी हुई चांदी,सोना में रही हल्की तेजी

उत्तर प्रदेशGold Silver Prize Today : दस दिन में 62 से 63 हजारी...

Date:

मेरठ। पिछले दस दिन में सोना और चांदी कीमतों में प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। मेरठ सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 51,740 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव आज 63,020 रुपये प्रति किग्रा हैं। पिछले दस दिनों में सोना चांदी के दाम की बात करें तो चांदी जहां 11 मई को मेरठ के सराफा बाजार में 900 रुपये कम होकर 62,050 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी। वहीं यह आज 21 मई को 63,020 रुपये प्रति किग्रा पर है। यानी दस दिन में चांदी के दाम में करीब एक हजार रुपये का अंतर आया है। हालांकि इसके बीच भी चांदी के दामों में बदलाव होते रहे।

Read Also:30 गुना बढ़ा म्युचुअल फंड ग्रोथ

वहीं बात सोने की करें तो 24 कैरेट सोने का दाम जहां 11 मई को 390 रुपये  की गिरावट के साथ 51,780 रुपये पर खुला था। वहीं आज 21 मई को 24 कैरेट सोने का भाव  51740 रुपये पर पहुंच गया है। यानी सोने की कीमत में मात्र 40 रुपये का अंतर आया है। जबकि चांदी की कीमत में करीब एक हजार रुपये का अंतर दिखाई दिया है। सोना चांदी के दामों में मई के शुरूआती दिनों से ही अंतर आ रहा है। प्रतिदिन दोनों धातुओं के दाम घट और बढ़ रहे है। 
पिछले दस दिन में अगर देखे तो सोने की कीमत में चार बार बढ़ोत्तरी हुई। जबकि चार बार ही कीमतें नीचे गिरी। 

20 मई 2022    ₹51,740    ₹+330.00
19 मई 2022    ₹51,410    ₹+50.00
18 मई 2022    ₹51,360    ₹-80.00
17 मई 2022    ₹51,440    ₹+390.00
16 मई 2022    ₹51,050    ₹-310.00
15 मई 2022    ₹51,360    ₹+0.00
14 मई 2022    ₹51,360    ₹+0.00
13 मई 2022    ₹51,360    ₹-670.00
12 मई 2022    ₹52,030    ₹+250.00
11 मई 2022    ₹51,780    ₹-390.00

Also Read :   Silver-Gold Price Today: चांदी 390 रुपये सस्ती सोना हुआ 50 रुपये महंगा, सराफा में आज ये हुआ भाव

इन दस दिनों में सोने के दाम सबसे अधिक 13 मई को कम हुए जब इसके भाव 670 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गए। जबकि सबसे अधिक कीमत इन दस दिनों में 330 रुपये प्रति दस ग्राम 20 मई को बढ़ी थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...