टेक डेस्क। Twitter Blue Subscription – ये तो आप जानते ही है की ट्विटर ने ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर प्रति माह के रेट से सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की है, इसका भुगतान ब्लू टिक वाले अकाउंट्स को करना होगा। ट्विटर ने कहा कि वैसे यूजर्स जो अब नया अकाउंट बनाएंगे वे अपने नाम के साथ ब्लू टिक पा सकेंगे।
ट्विटर ने लेटेस्ट अपडेट के साथ iOS पर 8 डॉलर प्रति माह की सदस्यता सेवा ‘ट्विटर ब्लू’ शुरू कर दी है, अभी ये अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम में iOS पर उपलब्ध की गयी है।
यह बदलाव ट्विटर की साल 2009 में शुरू हुई सत्यापन प्रणाली के खत्म होने का संकेत दे रहा है।
बता दे, Elon Musk ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर के टेकओवर की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक तौर पर पूरी करने के बाद यह ट्वीट किया था। उसके बाद तो Elon Musk ने कई बदलाव शुरू कर दिए है, जिनके लिए कई लोग उनके खिलाफ हो रहे है।

