एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध शुरू हो गया। हाल में एक लेखक Stephen King ने पेड ब्लू टिक को लेकर गाली भी दी थी।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ के लिए कीमत की घोषणा की है। मस्क की घोषणा के अनुसार, ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमत आठ डॉलर (करीब 660 रुपये) प्रति माह होगी।
एलन मस्क ने ‘ट्विटर ब्लू’ के एक नए संस्करण की भी घोषणा की। जिसमें उन्होंने ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई करने, उल्लेख करने और सर्च करने में प्राथमिकता के साथ ट्विटर की सदस्यता सेवा के लिए हर महीने आठ डॉलर फीस लेने की योजना बनाई है।
बता दे, ट्विटर ब्लू टिक के लिए पहले 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये चार्ज करने की बात कही थी।