रसोई Bytes: घर पर ही बनाएं ईरानी चाय, स्वाद भूल नहीं पाएंगे !

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर ही बनाएं ईरानी चाय, स्वाद भूल नहीं पाएंगे...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Irani Chai Recipe – ईरानी चाय, जो अपने मीठे और एक अनोखे टेस्ट के लिए जानी जाती है। ये हैदराबादी दम चाय के नाम से भी जानी जाती है। इस चाय को बनाने के स्टाइल में काफी अंतर होता है, लोग इसे खूब शौक से पीते है। अगर आप भी इसका स्वाद लेना चाहते है तो आज ही इसे घर पर बनाएं। ये झटपट तैयार हो जाती है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

ईरानी चाय सामग्री

2 कप पानी, 2 छोटे चम्मच चाय पत्ती, आटा, 2 चम्मच चीनी, आधा लीटर दूध, 3 इलायची और 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क।

ईरानी चाय रेसिपी (Irani Chai Recipe)

पहले पानी उबालने से शुरुआत करें, अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इसमें चाय पत्ती डालकर एक और उबाल आने दें। इस चाय में दम लगता है, इसीलिए पैन को एक लिड से ढक कर आटे की लोई से सील कर लें। साथ ही धीमी आंच पर रखकर दम लगाएं और 30 मिनट के लिए पकने दें।

वही, दूसरे पैन में आधा लीटर दूध डालकर उबाल लें और 2-3 इलायची डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। दूध आधा हो जाए तो फिर इसमें 2 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क मिलकर चलाएं। जब दूध दानेदार होते हुए दिखने लगेगा तब गैस बंद करें और गिलास के जार में डालकर रख लें।

अब चाय में दम लगाने के बाद आटा निकाल लें और चीनी डालकर उसे पकाएं। जब चीनी घुल जाए तब गिलास में डालें और ऊपर से दूध डालें। बस अब इसे बिस्कुट के साथ सर्व करें। (Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...