टेक डेस्क। Oppo A Series के स्मार्टफोन के बारे में खबरें पिछले हफ्ते सामने आईं थी, जिसमे डिवाइस को Oppo A98 के रूप में जाने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही OPPO-ब्रांडेड हैंडसेट की तस्वीरें TENAA पर मॉडल नंबर PHQ110 के साथ दिखाई दी, जिसे देख Oppo A98 कहा जा रहा है।
Oppo A98 Specs
Oppo A98 6.7 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले को 2412 x 1080 पिक्सल (FHD +) के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। सेंटर्ड पंच-होल स्क्रीन में 2.33mm और यह 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा।
फोन एक धीमी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित होगा, साथ ही 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और 08MP के मुख्य कैमरे के साथ आएगा। ये दोहरे स्टीरियो स्पीकर और एनएफसी के साथ आएगा। बता दे, ये दिलचस्प फोन है जो की Honor X40 के समान है।
डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, इस OPPO स्मार्टफोन का कोडनेम ‘हेपबर्न’ है, लेकिन सीधे इसका उल्लेख नहीं करता है की संभवतः Oppo A98 के रूप में लॉन्च हो सकता है।

