अब Vivo Service Center पर ग्राहकों को सुविधा के नाम पर मिल रहा आश्वासन

मेरठ रीजनअब Vivo Service Center पर ग्राहकों को सुविधा के नाम पर मिल...

Date:

मेरठ। वीवो कंपनी के मोबाइल सर्विस सेंटर पर भी अब ग्राहकों को सुविधा के नाम पर आश्वासन मिल रहा है। मेरठ के वीवो सर्विस सेंटरों पर ही नहीं बल्कि गाजियाबाद,नोएडा और दिल्ली-गुरुग्राम में भी यहीं हाल हैं। बता दें कि वीवो कंपनी ने सर्विस सेंटरों के नाम पर स्थानीय मोबाइल मैकेनिकों से संपर्क कर उनको जिम्मेदारी सौंपी थी। स्थानीय मोबाइल मैकेनिकों के साथ हुए करार के मुताबिक सर्विस सेंटर और अन्य खर्चे सभी वीवो कंपनी को वहन करने थे। कंपनी मोबाइल मैकेनिकों को प्रति मोबाइल सेट रिपेयर कमीशन पर रख रही थी। लेकिन जब से वीवो कंपनी का फर्जीवाड़ा खुला है उसके बाद से इन सर्विस सेंटरों का किराया और मैकेनिक का मोबाइल रिपेयर कमीशन भी नहीं दिया जा रहा है।

जिसके चलते मोबाइल रिपेयर मैकेनिक भी फंस गए हैं। वो सर्विस सेंटर भी नहीं छोड़ सकते। सर्विस सेंटर भी इन्हीं लोगों की गारंटी देकर वीवो कंपनी ने खोले थे। गाजियाबाद में वीवो मोबाइल कंपनी का सर्विस सेंटर चलाने वाले मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनको नहीं पता था कि कंपनी इतनी बड़ी धोखाधड़ी कर सकती है।

बता दें कि वीवो मोबाइल कंपनी अब धीरे-धीरे भारत से अपना व्यापार समेटने की फिराक में है। वीवो मेाबाइल कंपनी के दो बडे़ अधिकारी भी देश छोड़कर जा चुकेे हैं। वहीं दूसरी ओर कंपनी के अधिकांश आउटलेट भी बंद हो चुके हैं। मेरठ में वीवो कंपनी के एक ही आईएमईआई पर करीब साढे़ तेरह सौ मोबाइल चलते पाए गए। जिसकी जांच मेरठ एडीजी और आईजी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल कर रही है। इन सबका असर ये पड़ा कि वीवो के मोबाइलों से लोगों ने दूरी बनानी शुरू कर दी। जिसके चलते कंपनी को आर्थिक रुप से काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...