एशिया कप नहीं, मेरा फोकस टी 20 विश्व कप पर है: रोहित शर्मा

स्पोर्ट्सएशिया कप नहीं, मेरा फोकस टी 20 विश्व कप पर है: रोहित...

Date:

BCCI सचिव जय शाह का पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप को लेकर दिया बयान क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, इसकी गूँज ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप तक भी पहुँच गयी है. पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को अहम् मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा से भी प्रेस कांफ्रेंस में एशिया कप को लेकर सवाल किया गया जिसपर टीम इंडिया के कप्तान ने जवाब देते हुए कहा कि हमारा फोकस टी 20 विश्व कप पर है न कि एशिया कप पर. रोहित ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप हमारे लिए जरूरी है. एशिया कप के बारे में हम नहीं सोच रहे हैं, इसपर फैसला बोर्ड लेगा , हमारे सामने तो अभी 2323 अक्टूबर का मैच है और हम बस उसी के बारे में सोच कर रहे हैं.

रोहित ने इस बात पर निराशा जताई कि टीम पिछले 9 सालों से कोई ICC टूर्नामेंट नहीं जीत सकी, लेकिन यह हमारे लिए एक अवसर है और हमें इस अवसर को भुनाना होगा. हालाँकि रोहित ने किसी तरह के प्रेशर की बात नहीं मानी, उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा टूर्नामेंट है जिसे हमें चैलेन्ज की तरह लेना चाहिए, हमें अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रुरत है.रोहित ने कहा कि यह टूर्नामेंट हमें सुधार का मौका दे रहा है. रोहित ने कहा कि हम एक एक मैच को लेकर आगे बढ़ेंगे, अभी हमारा फोकस पूरी तरह से पाकिस्तान से होने वाले मैच पर है.

बता दें कि भारत को आखिरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट कामयाबी 2013 में मिली थी, तब धोनी की कप्तानी में टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. टीम इंडिया ने साल 2007 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप को जीता था, यह इस प्रतियोगिता का पहला एडिशन था, तब से 15 साल बीत चुके हैं. इस टी 20 विश्व कप की बात करें तो टीम इंडिया ग्रुप-2 में है जहां उसके साथ पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और ज़िम्बाब्वे की टीमें है, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...