ब्यूनस आयर्स। स्पेन के मैड्रिड शहर से ब्यूनस आयर्स जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान ऐसी अफरातफरी मची कि विमान में बैठे 12 यात्री घायल हो गए। वहीं एक महिला यात्री को गंभीर चोट आई और उनकी नाक तक टूट गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की फ्लाइट ने मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स के लिए आठ बजे उड़ान भरी। रास्ते में यात्रियों द्वारा सुरक्षा बेल्ट न लगाने के कारण फ्लाइट में चारों ओर अफरातफरी मच गई। विमान के हवा में होने के दौरान कई यात्री छत से टकराए और नीचे आ गिरे। जिससे इन यात्रियों को गंभीर चोट आईं।
एक यात्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि उनको उड़ान के दौरान सुरक्षा बेल्ट लगाने के लिए नहीं कहा गया। यहां तक कि एयरहॉस्टेस तक भी विमान में नीचे जमीन पर गिर गईं। यात्री ने कहा, उड़ान के आखिरी सात घंटे हमारे लिए काफी बुरे सपने की तरह थे।
वहीं एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की ओर से जारी बयान में कहा है कि ब्यूनस आयर्स में विमान के उतरने के बाद घायलों का उपचार किया गया है। तीन लोगों को सघन जांच के लिए भतÊ किया गया है। वहीं नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। कंपनी की ओर से बताया है कि चालक दल द्वारा सुरक्षा बेल्ट लगाने की घोषणा की गई थी और इसके लिए चेतावनी लाइट्स जारी की गईं थीं। लेकिन इसके बाद भी कुछ यात्रियों ने इस चेतावनी का पालन नहीं किया था। जिस कारण से हादसा हुआ है।

