Meerut Crime: जिम में मॉडल के साथ छेड़छाड़ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

मेरठ रीजनMeerut Crime: जिम में मॉडल के साथ छेड़छाड़ विरोध करने पर जान...

Date:

मेरठ। जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आरजी कालेज के पास एक जिम में महिला मॉडल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त मॉडल ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिम की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना देहलीगेट क्षेत्र की निवासी एक युवती मुबंई में मॉडलिंग करती है। युवती इस समय आरजी कालेज के पास स्थित एक जिम में वर्कआउट प्रैक्टिस के लिए जाती है। जिम में प्रैक्टिस के लिए विजय नगर निवासी गौरव भी आता है।

आरोप है कि गौरव ने मॉडल के साथ छेड़छाड़ की है। मॉडल ने आरोपी की छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके जान से मारने की धमकी दे डाली। पीडि़ता ने आरोपी के डर से जिम में आना बंद कर दिया। परिवार के साथ मॉडल ने लालकुर्ती थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। थाना लालकुर्ती प्रभारी अतरसिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर जिम की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ रुपाली राय का कहना है कि युवती मॉडल की जिम के अंदर कहासुनी की फुटेज है। जिम में प्रैक्टिस करने वाले अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...