UP CM: सरसंघ चालक के साथ रहे मुख्यमंत्री योगी ने बिताया एक घंटा, दोनों दिग्गजों ने साथ किया भोजन

उत्तर प्रदेशUP CM: सरसंघ चालक के साथ रहे मुख्यमंत्री योगी ने बिताया एक...

Date:

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत इन दिनों प्रयागराज के प्रवास पर हैं। आज गुरुवार को सरसंघ चालक से मिलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में गौहनिया पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत के साथ गहन मंत्रणा की। दोनों दिग्गजों ने कई प्रमुख मुददों पर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ परिवार के अन्य पदाधिकारियों से भी मिले। प्रयागराज में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने आए सरसंघ चालक मोहन भागवत से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12.46 बजे प्रयागराज के गौहनिया पहुंचे। करीब एक घंटे से अधिक तक संघ पदाधिकारियों के साथ वक्त बिताने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सीधे हेलीकाप्टर से प्रयागराज पहुंचे। जहां पर उनका हेलीकाप्टर की लैैंडिंग सीधी वात्सल्य परिसर स्थित हेलीपैड पर हुई। मुख्यमंत्री योगी का वात्सल्य पहुंचने पर निदेशक डा. नीरज अग्रवाल, डा. कीर्तिका, डा. पार्थ अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया। हेलीपैड से वह कार में संघ प्रमुख के शिविर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत से भेंट की। उसके बाद उनके साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, डा. कृष्ण गोपाल, रामलाल,भैया जी जोशी, प्रांत प्रचारक रमेश,क्षेत्र प्रचारक अनिल से मुलाकात की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गहन मंत्रणा की गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ दोपहर का भोजन किया। सीएम ने संघ पदाधिकारियों के साथ सोवा,भोजन में बैंगन आलू, मूंग की दाल,रोटी,चावल लौकी की सब्जी, रायता, पापड़,आंवला तथा आम आचार लिया। आरएसएस प्रमुख भागवत इस समय संगम नगरी प्रयागराज में 12 अक्टूबर से प्रवास कर रहे हैैं। प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया कालेज में 16 अक्टूबर से तीन दिवसीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मोहन भागवत अधिवेशन के बाद यहां पर रुकें हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कल बुधवार शाम तक तैयारियां पूरी कर ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रयागराज के एडीजी, आइजी, डीएम सहित अन्य अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related