Meerut: सुभारती मेडिकल कालेज में मौत की छलांग लगाने वाली बीडीएस की छात्रा वानिया की हालत नाजुक

मेरठ रीजनMeerut: सुभारती मेडिकल कालेज में मौत की छलांग लगाने वाली बीडीएस की...

Date:

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि में बीडीएस की छात्रा वानिया की हालात नाजुक है। विवि कैंपस परिसर में चौथी मंजिल से कूदने पर छात्रा की रीढ़ की हडडी में फैक्चर आ गया है वहीं उसके दिमाग में भी खून का थक्का जमा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में बीडीएस की छात्रा द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आने के बाद सभी ने चुप्पी साध ली है। इस प्रकरण में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज सुभारती विवि चिकित्सालय में ही चल रहा है।

मामला बुधवार की देर शाम का है। सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की एक छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि इतनी ऊचाई से कूदने पर छात्रा की जान तो नहीं गई। लेकिन छात्रा गंभीर रूप से घायल जरूर हो गई। छात्रा को नाजुक हालत में सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मौत की छलांग लगाने से पहले छात्रा ने किसी से मोबाइल पर बात की। मोबाइल पर वो लाइब्रेरी जाने की बात कह रही थी। इसके बाद छात्रा ऊपर वाली मंजिल पर पहुंची और उसने मौत की छलांग लगा दी। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। थाना जानी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। जिससे पता लगा सके कि छात्रा ने ये घातक कदम क्यों उठाया।

सुभारती मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल से मौत की छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान बीडीएस दूसरे साल की छात्रा वानिया के रूप में हुई। वानिया ने लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। वानिया मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के रशीद नगर की रहने वाली है। 20 साल की छात्रा वानिया की रीढ़ की हड्डी और उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वानिया के परिजन अस्पताल में हैं। वहीं बीडीएस की छात्रा वानिया के सहपाठी भी पुलिस को ठीक से कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...