स्विफ्ट कार में पावडर से बनी 300 किलो मिठाई बरामद, गड्ढा खोदकर नष्ट करायी

मेरठ रीजनस्विफ्ट कार में पावडर से बनी 300 किलो मिठाई बरामद, गड्ढा खोदकर...

Date:

मेरठ। दीपावली पर्वों के नजदीक आते ही मानकों को ताक पर रखकर बनी मिठाई की बिक्री और सप्‍लाई तेजी से बढ़ गई है। मेरठ में तैयार कर मिठाई को दिल्‍ली तक भेजा जा रहा है। पुलिस ने चांदीनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से पाउडर से तैयार 300 किग्रा मिठाई पकड़ी है। दो सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजकर अधिकारियों ने पूरी मिठाइयां नष्ट करवा दी है।

एसपी के निर्देश पर एसओ शिवदत्त धोली प्याऊ चौकी पर सुबह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रटौल की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर भागौट में घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार से भारी मात्रा में मिठाई की खेप बरामद हुई है। टीम ने अधिकारियों को अवगत कराकर खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। टीम के अनुसार मिठाई दूध के पाउडर से तैयार की गई थी। दो सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे।इस दौरान एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ विजय चौधरी की मौजूदगी में पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर कार से बरामद 300 किग्रा मिठाई को नष्ट करा दिया। डीओ मानवेन्द्र सिंह, एसएफएओ नेहा व रमेशचंद मौके पर मौजूद रहे। आरोपियों में चालक मेरठ के जैनपुर निवासी मिशबाहूदीन पुत्र जाहिद अली शामिल है। चालक मिठाई मेरठ से लेकर दिल्ली सप्लाई देने जा रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...