लंदन। ब्रिटेन में सियासी संकट तेज हो गया है। इस सियासी संकट के बीच ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में दिखाई दे रही है। लिज ट्रस एक महीने पहले प्रधानमंत्री के लिए चुनी गई थीं। लिज ट्रस के कुर्सी खतरे में पड़ने की वजह जनता से किए हर वादे से पलटना। इधर यह खबर है कि ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के बागी नेता लिज ट्रस को प्रधानमंत्री के रूप में हटाने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक के खेमे के लोग भी इसमें शामिल हैं। यह एक पोल के रूप में सामने निकालकर आया है।
जिसमें नतीजा निकला कि टोरी पार्टी के आधे समर्थकों का मानना है कि पार्टी नेतृत्व चुनाव में गलत उम्मीदवार को चुना है। पोल में पाया कि पिछले चुनाव में कंजरवेटिव को वोट देने वालों में से 62 फीसदी ने कहा कि ट्रस और सुनक के बीच मुकाबले में पार्टी के सदस्यों ने गलत चुनाव किया। जबकि 15 फीसदी ने कहा था कि उन्होंने सही फैसला किया है।
राजनीतिक संकट से बचने के लिए अब ट्रस ने मिनी-बजट को तोड़ दिया है। जिससे वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मची और कंजर्वेटिव नेता जेरेमी हंट के साथ क्वासी क्वार्टेंग को चांसलर के रूप में बदल दिया। इसी के साथ लिज ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त कर दिया। देखने वाली बात होगी कि क्या लिज ट्रस की विश्वसनीयता बनी रहती है या कुर्सी अब भी गंवानी पड़ेगी।
टोरी सांसदों ने संसदीय दल के भीतर सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवार ऋषि सुनक के विकल्प पर विचार करना शुरू किया है। जो अपने सहयोगियों में सबसे आगे थे और कॉमन्स नेता पेनी मोर्डंट तीसरे स्थान पर थीं। सरकार पिछले महीने के अंत में विवादास्पद मिनी-बजट के प्रभाव से जूझ रही है। ब्रिटेन वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने योजना से एक दिन पहले ही वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठक से वापसी की उड़ान भरी। आज पीएम लिज ने उन्हे कैबिनेट से हटा दिया।

