Crime: धर्म छुपाकर तीन बच्चों की माँ से दुष्कर्म, बंधक बनाकर मेरठ में धर्म परिवर्तन का दबाव

उत्तर प्रदेशCrime: धर्म छुपाकर तीन बच्चों की माँ से दुष्कर्म, बंधक बनाकर मेरठ...

Date:

गाजियाबाद। जिले के मुरादनगर से धर्म छुपाकर महिला से दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला के खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। आरोपी अब ब्लैकमेल कर रहा है। वो महिला से छह लाख रुपये ले चुका है। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिल महिला को बंधक बनाकर मारपीट कर यातनाएं दीं है। पीड़ित महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर भागी और पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के पति की फैक्टरी रामपुर जिले में है। महिला तीन बच्चों की मां है। पति की फैक्टरी में मेरठ निवासी एक युवक काम करता था। आरोप है कि युवक ने फैक्टरी के किसी कर्मचारी की मदद से महिला का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया। इसके बाद युवक ने नाम और धर्म छिपाकर महिला को फोन पर मेसेज भेजने की शुरुआत की। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि युवक ने महिला को होटल में बुलाकर उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।इसके बाद होटल के कमरे में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाई।

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से कई बार दुष्कर्म करता रहा और रुपये की मांग करने लगा। युवक ने महिला को बाद में अपनी असली पहचान भी बता दी। इसके बाद महिला ने अपने जेवर गिरवी रख युवक को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद महिला मथुरा जाकर रहने लगी। आरोपी वहां पहुंच गया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। महिला ने उधार लाकर आरोपी को पांच लाख रुपये दिए। आरोपी ने फिर महिला को टैक्सी में बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर मेरठ अपने घर ले गया। जहां परिवार के साथ मिलकर आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर रखा और धर्म परिवर्तन को दबाव बनाया जाने लगा, धर्म परिवर्तन से मना करने पर महिला को यातनाएं दी गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...