Ishaq Dar: अमेरिका के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के वित्तमंत्री को युवक ने कहा-तुम झूठे हो,तुम चोर हो

इंटरनेशनलIshaq Dar: अमेरिका के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के वित्तमंत्री को युवक ने...

Date:

वाशिंगटन। पाकिस्तान सरकार के वित्तमंत्री इशाक डार अमेरिका के दौरे पर हैं। वित्तमंत्री इशाक जब यहां पहुंचे तो राजधानी वॉशिंगटन के एयरपोर्ट पर एक युवक ने उनको गालियां दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को पाक वित्तमंत्री के साथ बदसलूकी और गालियां देते हुए देखा जा सकता है। हाल के दिनों में शहबाज शरीफ कैबिनेट के दूसरे मंत्री के साथ विदेश में इस तरह दूसरी घटना है। इससे पहले पाकिस्तान सरकार की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने घेर था और जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इशाक डार आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वित्तमंत्री इशाक डार जब वॉशिंगटन एयरपोर्ट पहुंचे तो एक युवक उन्हें ‘झूठा’ और ‘चोर’ कहते हुए उनको गालियां दे रहा है। डार ने इसका जवाब दिया और उल्टे उस युवक को झूठा कह दिया। जब युवक ने उन्हें ‘चोर’ कहा तो मंत्री के साथ मौजूद एक व्यक्ति भड़क उठा और उसने गालियां दी। इससे पहले मरियम औरंगजेब को इमरान समर्थकों ने लंदन की कॉफी शॉप में घेर लिया था और ‘चोरनी-चोरनी’ कहकर नारेबाजी की थी।

पाकिस्तानी के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि डार के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति का राजनीतिक वजूद क्या है। अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर शहबाज शरीफ ने इमरान खान को सत्ता से बाहर कर दिया। इसके बाद से कई देशों में पीटीआई (इमरान की पार्टी) और पीएमएल-एन (शहबाज शरीफ की पार्टी) के समर्थक एक—दूसरे के अभद्रता कर रहे हैं। विदेशों में दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़पें हो चुकी है। पाकिस्तानी मंत्री की फजीहत का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि ‘इमरान खान ने भारतीयों का सपना पूरा कर दिया।’

पाकिस्तानी मंत्री ही नहीं खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी विदेशों में इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह पहली बार सऊदी अरब पहुंचे तो लोगों ने उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए। शहबाज मदीना की मस्जिद-ए-नवाबी पहुंचे थे जहां भीड़ ने उनके लिए ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related