पाकिस्तान पार से भारतीय सीमा में घुसे ड्रोन को बीएसएफ ने इल्युमिनेशन बम से गिराया

इंटरनेशनलपाकिस्तान पार से भारतीय सीमा में घुसे ड्रोन को बीएसएफ ने इल्युमिनेशन...

Date:

जम्मू। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में आए दिन ड्रोन के घुसने की घटनाएं सामने आ रही है। पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए अब बीएसएफ ने इल्युमिनेशन बम का उपयोग करना शुरू कर दिया है। देर रात भारत-पाक सीमांत इलाका रामदास सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसे ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ जवानों ने पहले इस पर निशाना साधते हुए इल्युमिनेशन बम दागे फिर इस पर 17 राउंड फायर कर उसको गिरा दिया।

जानकारी के मुताबिक, रामदास सेक्टर सीमा पर गुरुवार की रात बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की देवड़ी फारवर्ड पोस्ट से भारतीय सीमा क्षेत्र में ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। बीएसएफ जवानों ने पहले इलाके में रोशनी बम दागा और उसके बाद गश्त कर रहे जवानों ने 17 राउंड फायर ड्रोन पर किए। इस दौरान जवानों ने देखा कि कोई चीज डगमगाती हुई पीछे की तरफ जा रही है। जवानों ने उसका पीछा कर उसे खेतों और जंगल के बीच में बरामद कर लिया।

जांच के दौरान पाता चला कि वह ड्रोन का एक पर (लेग) है जो कि क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके चलते वह पाकिस्तान लौटने में नाकाम हो गया। इसकी जानकारी बीएसएफ ने अपने आला अधिकारियों को दी। तुरंत बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने ड्रोन और उसकी तारों व अन्य सामान को कब्जे में लिया है।

इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल पर एक से अधिक नारकोटिक्स और एक्सप्लोसिव का पता लगाने वाले डॉग मंगवाए हैं। अधिकारियों को संदेह है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए हथियार या नशीला पदार्थ भेजा होगा। बीएसएफ का सर्च अभियान आज भी अभी तक जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...