मेष
आज का दिन कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में साथी मुश्किलें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे और पदोन्नति में भी बाधा डाल सकते हैं। किसी डील को फाइनल करने में अपने मन में चल रही बातें किसी को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह फायदा उठा सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी वह अच्छा लाभ पाएंगे।
वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति के मार्ग खोलेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य एकजुट होंगे। लेकिन कोई परिजन परिवार में खोट डालने की कोशिश कर सकता है। किसी वृद्ध की सेवा करने का मौका मिले,तो अवश्य करें और किसी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता से सलाह लेकर जाए।
मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी अन्य विषय की पढ़ाई मे रुचि जाग सकती है। जो विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन किसी से गलत बोलने से बचना होगा व अपने किसी महत्वपूर्ण काम के पूरे होने से अपने अंदर अहंकार नहीं लाना है।
कर्क
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कला का प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन किसी कानूनी मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक लाभ की सूचना मिलती रहेगी,जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भाई के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो परिवार के सदस्यों द्वारा आपसी मेलजोल से समाप्त होगी। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की कोशिश में लगे रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग नाम व शोहरत कमाएंगे।
सिंह
आज का दिन पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी के साथ साथ पार्ट टाइम काम में हाथ आजमाने की सोचेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं,जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी भी मिल सकती है,लेकिन आज अपनी किसी बात को गुप्त रखना होगा। यदि लोगों के सामने उजागर हुई,तो वह मुसीबत बन सकती है।
कन्या
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार में परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे और वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवा सकती है। किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी और परिवार के लोगों का उसमें पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष आज धन लाभ मिलता दिख रहा है।
तुला
आज व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा और कुछ व्यक्तिगत मसले भी सुलझेंगे। आज अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी,जो कुछ धन उधार भी मांग सकते हैं। परिवार में शान शौकत की वस्तुओं की कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। माता जी को कोई स्वास्थ्य समस्या हाथ,पैरों में दर्द आदि की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। किसी बड़ी डील को फाइनल करके अच्छा मुनाफा कमाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके लिए समस्या तो लेकर आएगा,लेकिन उसे किसी मदद मित्र की मदद से आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान किसी ने वाहन की फरमाइश कर सकती हैं,जिसे पूरी अवश्य करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते में यदि अनबन चल रही थी,तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त करके एक—दूसरे के साथ मिलकर रहेंगे।
धनु
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समस्याएं लेकर आएगा। लेकिन फिर अपने बिखरे व्यापार को संभालने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बहुत सावधानी से बनानी होगी व उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले,नहीं तो कोई धोखा हो सकता है। किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,लेकिन अभी पुरानी में टिके रहना होगा। आप पुराने उभरते हुए रोगों को लेकर परेशान रहेंगे,जिनके लिए डॉक्टरी परामर्श लेना होगा।
मकर
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। एनर्जी से भरपूर रहने के कारण सभी कार्य को पूरा करने में लगे रहेंगे और किसी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। मित्रों के साथ पिकनिक व छोटी मोटी पार्टी आदि का भी प्लान कर सकते हैं। लेकिन कुछ संवेदनशील मामलों में सावधान रहना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य का दिल नहीं दुखाना है। यदि वह कोई काम सौंपे,तो उसे जिम्मेदारी से पूरा करना। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
कुंभ
आज का दिन सुखमय रहने वाला है। सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर कुछ धन व्यय करेंगे और कुछ नहीं तो कपड़े, मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन व्यवहार में अहंकार लाने से बचना होगा और परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपकी बात का पूरा मान रखेंगे। जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से प्रसन्न रहेंगे और इसके साथ दूसरों की मदद भी आसानी से कर पाएंगे।
मीन
आज का दिन सरकारी नौकरी के लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। साहस व पराक्रम से किसी मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे जिससे विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर गुरुजनों व अपने सीनियर से बातचीत कर सकते।
Rashifal 13 Oct 2022: इन तीन राशियों के जातकों के दंपत्य जीवन में होगी खटपट, बाकियों का ऐसा रहेगा हाल
Date:

