राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाये जाने के विरोध में इजराइल के एक प्रमुख मंत्री ने दिया इस्तीफा

इंटरनेशनलराष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाये जाने के विरोध में इजराइल के एक प्रमुख मंत्री...

Date:


राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाये जाने के विरोध में इजराइल के एक प्रमुख मंत्री ने दिया इस्तीफा

यरुशलम: इजराइल के एक प्रमुख मंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहूदी नववर्ष के पहले इस सप्ताह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाये जाने संबंधी सरकार के एक अपेक्षित फैसले के विरोधस्वरूप रविवार को इस्तीफा दे दिया।

आवास मंत्री ने कहा, मैं यहूदियों के साथ
इजराइल में महामारी की शुरूआत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे और अब आवास मंत्री याकोव लित्जमैन ने अपेक्षित लॉकडाउन उपाय की अत्यधिक आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को बहुत परेशानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दिल उन हज़ारों यहूदियों के साथ है जो साल में एक बार उपासनागृह पर आते हैं और लॉकडाउन के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा।’’

1,50,000 से अधिक मामले
देश में प्रतिदिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि सरकार इस महामारी से निपटने के लिए रविवार को एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला करेगी। इजराइल में इस महामारी के अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,50,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related