पाकिस्तानी सांसद का दावा, भारत के हमले के डर से इमरान सरकार ने अभिनन्दन को किया था रिहा

इंटरनेशनलपाकिस्तानी सांसद का दावा, भारत के हमले के डर से इमरान सरकार...

Date:


पाकिस्तानी सांसद का दावा, भारत के हमले के डर से इमरान सरकार ने अभिनन्दन को किया था रिहा

इस्लामाबादः पाकिस्तान के एक मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट ने बुधवार को देश की संसद में दावा किया कि भारत के हमले के डर से इमरान खान सरकार ने भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को अचानक रिहा कर दिया था। दरअसल, पिछले साल फरवरी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक हवाई हमले के दौरान वर्धमान का लड़ाकू विमान पाकिस्तान की जमीन में जा गिरा था जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

पीएमएल-एन नेता अयाज सादिक का बयान
खबरों के अनुसार, नेशनल असेंबली में एक भाषण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के नेता अयाज सादिक ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने अभिनंदनको नहीं छोड़ा, तो भारत रात 9 बजे तक पाकिस्तान पर हमला करेगा।

सेना प्रमुख ने कही थी रिहाई की बात
अयाज सादिक ने विपक्षी नेताओं को बताया कि कुरैशी ने पीपीपी और पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को मुक्त करने के लिए कहा था।

बाजवा के कांप रहे थे पैर
सादिक ने कहा, ‘मुझे याद है कि शाह महमूद कुरैशी उस बैठक में थे, जिसमें इमरान खान ने भाग लेने से इनकार कर दिया था और सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा कमरे में आए थे, उनके पैर कांप रहे थे और पसीना-पसीना थे। विदेश मंत्री ने कहा कि भगवान के लिए अभिनंदन को जाने दो क्योंकि भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला कर सकता था।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...