आतंकियों ने कश्मीर में तीन भाजपा नेताओं को गोली मारी, मौत

फीचर्डआतंकियों ने कश्मीर में तीन भाजपा नेताओं को गोली मारी, मौत

Date:


आतंकियों ने कश्मीर में तीन भाजपा नेताओं को गोली मारी, मौत

जम्मूः आतंकियों ने आज रात कश्‍मीर में भाजपा के तीन नेताओं की गोली मार कर हत्‍या कर दी है। इनमें एक युवा मोर्चा के जनरल सेके्रटरी हैं और दो अन्‍य नेता हैं।

प्रदेश महासचिव भी शामिल
अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले के योर काशीपोरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव फिदा हुसैन को अन्‍य दो साथी नेताओं समेत गोली मार दी। फिदा हुसैन ने अस्‍पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया जबकि दो अन्‍य भाजपा नेताओं ने बाद में अस्‍पताल में ही दम तोड़ दिया।

मीडिया इंचार्ज ने की पुष्टि
अन्‍य मारे गए भाजपा नेताओं की पहचान उमर रमजान हजाम तथा वसीम अहमद के तौर पर की गई है। भाजपा के कश्‍मीर के मीडिया इंचार्ज मंजूर बट ने इन हत्‍याओं की पुष्टि की है। कश्‍मीर में यह पहला अवसर है कि इतने भाजपा नेताओं की आतंकियों ने एक साथ गोली मार कर हत्‍या की हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...